GMCH STORIES

मासिक साक्षात्कार कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2023 को

( Read 3894 Times)

11 Oct 23
Share |
Print This Page

मासिक साक्षात्कार कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2023 को

उदयपुर भारतीय लोक कला मंडल’पुरोधा पत्रकार स्व.डॉ. भंवर सुराणा स्मृति आयोजन समिति और ’तनिमा’साहित्यिक पत्र-उदयपुर के साझे में शनिवार दिनांक -14 अक्टूबर 2023 को शाम 4ः00 बजे भारतीय लोक कला मंडल परिसर में ‘‘पद्मश्री स्व.श्री देवीलाल सामर स्मृति ’इंद्रधनुषी सृजन रत्न कार्यक्रम (विशिष्ट मासिक साक्षात्कार श्रृंखला) का आयोजन होगा।

भारतीय लोक कला मण्डल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल में मासिक साक्षात्कार श्रृंखला ’इन्द्रधनुषी रत्न कार्यक्रम इस माह दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को आयोजित होगा जिसमें चंडीगढ़ से डॉ. कृष्ण कुमार रत्तू सा. जो हिंदी, पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक एवं मीडिया विशेषज्ञ हैं व पूर्व उप महानिदेशक दूरदर्शन- भारत सरकार  रहे हैं। जो बहुत प्रतिष्ठित ग़ज़लकार, स्तंभकार एवं लेखक हैं। वे टेलीविजन निर्देशक, निर्माता होने के साथ ही वृत्तचित्र निर्माता भी हैं। वहीं वे साहित्य पत्रकारिता,मीडिया विशेषकर टेलिविजन ब्रॉडकास्ट में गहन अनुभव तथा प्रस्तुतकर्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर एक विलक्षण बहु भाषाई शख़्सियत रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के अनेक सम्मानों से विभूषित हैं। उनकी अनेकानेक पुस्तकें प्रकाशित है।’ इंद्रधनुषी सृजन रत्न कार्यक्रम में उनका शुभागमन होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को सायं 04ः00 बजे भारतीय लोक कला मण्डल के ग्रामीण संचार हॉल में आयोजित किया जाएगा जिसमें साहित्यकार, कला प्रेमी एवं आमजन सादर आमंत्रित हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , Literature News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like