GMCH STORIES

ग्रीन बेल्ट में एयरटेल मोबाईल कंपनी का टावर लगाने का विरोध, 

( Read 2169 Times)

05 Jul 25
Share |
Print This Page
ग्रीन बेल्ट में एयरटेल मोबाईल कंपनी का टावर लगाने का विरोध, 

कोटा, कोटा शहर के कोटा उत्तर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के  वार्ड नंबर 25 के श्मशान रोड संजय नगर की ग्रीन बेल्ट में दो दिन से लगातर टावर लगाने वाली कम्पनी ग्रीन बेल्ट के बीच में खड्डा खोदकर टावर लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रीन बेल्ट में टावर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विरोध के चलते टावर कंपनी वालों ने आज तो काम बंद कर दिया। कोटा उत्तर के वार्ड 25 के कांग्रेस वार्ड पार्षद फैजल बैग (कोकी) ने जानकारी बताया कि स्टेशन क्षेत्र के श्मशान रोड पर घनी आबादी है। उन्होंने बताया कि इस मुख्य सड़क को पूरी तरह ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए लाखों रुपए के पौधे लगा रखे है। उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट और घनी आबादी होने के कारण  स्थानीय नागरिकों का विरोध हैं। वार्ड पार्षद  फैजल बैग(कोकी) ने बताया कि टावर लगाने का काम दुबारा शुरू किया गया तो बड़े पैमाने पर कलेक्टर कार्यालय और भीमगंज मंडी थाने पर स्थानीय जनता के साथ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like