GMCH STORIES

कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज पुरी के जन्मदिन पर बधाई

( Read 757 Times)

13 Apr 24
Share |
Print This Page

के डी अब्बासी

कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज पुरी के जन्मदिन पर बधाई

 कोटा के मशहूर और लोकप्रिय कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज पुरी के जन्मदिन पर बधाई और मुबारकबाद। कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पुरी की लोकप्रियता का यह आलम है कि उन्हें कोटा की वकीलों ने तीसरी बार अपना अध्यक्ष चुन लिया। एडवोकेट मनोज पुरी ने अपने अध्यक्ष पद पर रहते हुए वकीलों की अनेकों समस्याओं का समाधान कराया है।बात के धनी,अपने वादे के पक्के,गरीबों के हमदर्द,पीड़ितों के न्याय के लिए संघर्ष करने वाले एडवोकेट मनोज पुरी पिछले लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में जुड़े हुए हैं।एडवोकेट मनोज पुरी वर्ष 1993 से वकालत पेशे से जुड़े हुए हैं।उन्होंने  वकालत को जीविका के साथ उन्होंने आम जन और पीड़ितों,शोषितो को न्याय दिलाने का काम भी किया जिसके चलते उनकी कोटा संभाग में

एक अलग पहचान बनी।  मनोज पुरी वर्तमान मे कोटा उत्तर विधानसभा के वार्ड नंबर 50 के निवासी है। एडवोकेट मनोज पुरी 

जन्म  कोटा उत्तर के  राधाविलास पाटनपोल  में हुआ। एडवोकेट मनोज पुरी कोटा शहर के कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।3 बार बार एसोसिएशन कोटा का अध्यक्ष एक बार महासचिव बी जे पी विधि प्रकोष्ठ का जिला सयोजक पूर्व बार काउन्सिल सदस्य पूर्व हिन्दु जागरण मंच का प्रान्त मंत्री पूर्व बजरंग दल विभाग सयोजक अनन्त चतुर्दशी आयोजन समिति का 2 बार प्रभारी बने।

एडवोकेट मनोज पुरी को जन्मदिन पर बधाई देने वालो में राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष सूचना एवं  जनसंपर्क विभाग के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर  वरिष्ठ पत्रकार, लेखक डॉक्टर पी के सिंघल, अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के सदस्य स्वतन्त्र पत्रकार के डी अब्बासी, अधिस्वीकृत महा संघ के सदस्य भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी एन गांधी, महासंघ के सदस्य संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के लीगल एडवाइजर एडवोकेट अख्तर खान अकेला, एडवोकेट  सुश्री रेखा कुमारी एडवोकेट इकरामुद्दीन खान  सहित  सैकड़ो कोटा के वकीलों ने  बधाई और मुबारकबाद दी है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like