जैसलमेर। जिले में वन्दे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री जल संरक्षण अभियान 2.0 के अर्न्तगत जल संरक्षण संरचनाओं का संरक्षण करते हुए वर्षा जल को सहेजने के लिए किए जा रहे कार्यो सहित अन्य विभिन्न विकास कार्यों को लेकर 14 जून, शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्टेªट सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन रखा गया है।
जिला कलक्टर एंव जिला मजिस्टेªट प्रताप सिंह ने इस संबध में सभी संबधित विभागिय अधिकारियों को निर्देश्ति किया है कि वे उन्हे इस अभियान से संबधित सोंपे गये महत्वपूर्ण कार्यों एंव दायित्वों का समय पर निर्वहन किया जाना सुनिश्चित करावंे। साथ ही उन्होंने इस अभियान से जुड़े संबंधित सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से नियत समय पर उपस्थित होवें।