मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर, काजरी प्रक्षेत्र अनुसंधान संस्थान द्वारा एससीएसपी प्रोग्राम के अन्तर्गत किसानों के फसलों की पैदावार बढाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
  • इसमें कोटडी गाँव के 44 किसानों ने भाग लिया।
  • इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में काजरी प्रक्षेत्र के अध्यक्ष डा.
  • पाटीदार ने किसानों को उन्नत तकनीक, जैसे उन्नतशील किस्मों के बीजों के प्रयोग, समय पर बुवाई, सन्तुलित खाद एवं ऊर्वरकों का प्रयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
  • दिलीप कुमार डांगी ने प्रशिक्षण में किसानों को उन्नत तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • इन किसानों को ग्वार(आजीसी-1033), बाजरा (एचएचबी-67) एवं मूंग (आईपीएम-2-3)की उन्नत किस्में डीएपी, यूरिया और स्प्रेयर का वितरण किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

जैसलमेर, काजरी प्रक्षेत्र अनुसंधान संस्थान द्वारा एससीएसपी प्रोग्राम के अन्तर्गत किसानों के फसलों की पैदावार बढाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इसमें कोटडी गाँव के 44 किसानों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में काजरी प्रक्षेत्र के अध्यक्ष डा. एम. पाटीदार ने किसानों को उन्नत तकनीक, जैसे उन्नतशील किस्मों के बीजों के प्रयोग, समय पर बुवाई, सन्तुलित खाद एवं ऊर्वरकों का प्रयोग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. दिलीप कुमार डांगी ने प्रशिक्षण में किसानों को उन्नत तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इन किसानों को ग्वार(आजीसी-1033), बाजरा (एचएचबी-67) एवं मूंग (आईपीएम-2-3)की उन्नत किस्में डीएपी, यूरिया और स्प्रेयर का वितरण किया। आयोजन में संस्थान के तकनीकी अधिकारियों बलवीर सिंह, सुमित कुमार व रोषनलाल मीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।