उदयपुर, #महिला_स्वास्थ्य और #नि:संतानता_उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे नारायणी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर के नवीन और अत्याधुनिक परिसर का शुभारंभ रविवार को भव्य समारोह में किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता तेंदुलवाडकर, अध्यक्ष - फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया (#FOGSI) ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनीत मिश्रा (निदेशक, एडवांस गायनेकोलॉजी व फर्टिलिटी, अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद), डॉ. आनंद गुप्ता (अध्यक्ष, #IMA_Udaipur) और डॉ. प्रकाश जैन (अध्यक्ष, #UOGS_Udaipur) उपस्थित रहे।
डॉ. तेंदुलवाडकर ने कहा कि नारायणी हॉस्पिटल जैसी संस्थाएं आज के समय की आवश्यकता हैं, जो आधुनिक तकनीक और #सुलभ_सेवा के साथ महिला स्वास्थ्य और प्रजनन संबंधी समस्याओं का समाधान दे रही हैं। उन्होंने इसे #उदयपुर शहर के लिए गर्व की बात बताया।
डॉ. विनीत मिश्रा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पर्यटन नगरी उदयपुर में रियायती दरों पर इतना सुसज्जित #IVF_सेंटर उपलब्ध है। उन्होंने नारायणी को भावनात्मक और नैतिक दृष्टिकोण से भी समर्पित संस्थान बताया।
डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि नारायणी हॉस्पिटल अब तक महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुका है और नया परिसर गुणवत्ता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
डॉ. प्रकाश जैन ने इसे प्रशिक्षित स्टाफ, आधुनिक उपकरणों और समर्पित नेतृत्व का बेहतरीन संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक महिला स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में #सराहनीय_पहल कर रहा है।
डॉ. प्रदीप बंदवाल, डायरेक्टर, नारायणी हॉस्पिटल ने जानकारी दी कि संस्थान 2016 से #महिला_स्वास्थ्य और #फर्टिलिटी_केयर में सेवाएं दे रहा है। नए परिसर में अब उन्नत IVF लैब, एंडोस्कोपिक सर्जरी, NDVH ऑपरेशन, प्रसव सुविधा और 25-बेड ऑक्सीजन युक्त वार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
डायरेक्टर व एम्ब्रियोलॉजिस्ट निर्मला बंदवाल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य है कि दक्षिण राजस्थान के लोगों को विश्वस्तरीय सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएं। यहां महिलाओं के साथ-साथ #पुरुष_प्रजनन_समस्या का भी उपचार किया जाएगा।
अंत में डॉ. बंदवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और मरीजों का आभार जताते हुए कहा,
“हर व्यक्ति को #गुणवत्ता_युक्त_स्वास्थ्यसेवा मिलनी चाहिए और नारायणी हॉस्पिटल इसी संकल्प के साथ काम कर रहा है।”