स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश

( Read 271 Times)

15 Aug 25
Share |
Print This Page

प्रो. अमेरिका सिंह

(पूर्व कुलगुरु, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर; अपेक्स विश्वविद्यालय, जयपुर; पूर्व प्रो चांसलर एवं सलाहकार, निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर; पूर्व कुलपति, विक्रांत विश्वविद्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश; पूर्व सलाहकार, डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास राज्य विश्वविद्यालय, लखनऊ; पूर्व उप समन्वयक, उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा; सदस्य, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लखनऊ; पूर्व सदस्य, उच्च स्तरीय राज्य समिति, तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश; पूर्व अध्यक्ष, ISAC जैव प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय एसोसिएटशिप पुरस्कार विजेता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय; शीर्ष समिति, IEA के अध्यक्ष; एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड पैसिफिक के सदस्य; अध्यक्ष, RDJS ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ; पूर्व डीन-रिसर्च एवं पूर्व चीफ प्रॉक्टर, IET, AKTU, लखनऊ; पूर्व विभागाध्यक्ष, अनुप्�

स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश

 

हमारे देश के गौरव पर्व स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस देश की स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले असंख्य अनाम बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने का महापर्व है। कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्राप्त यह आजादी का राष्ट्रीय पर्व हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दिन हमें स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और आम नागरिकों द्वारा किए गए बलिदानों का स्मरण कराता है।

आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। भारत की स्वतंत्रता की समृद्ध विरासत ने हमारे समाज को धर्म, न्याय और समानता के मार्ग पर अग्रसर किया है।

इस अवसर पर हम सभी अपने अनाम बलिदानियों के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को आत्मसात करने की शपथ लें। भारत भूमि वीर सपूतों की जननी रही है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया। मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।

स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। आइए, हम सभी मिलकर देश की प्रगति में योगदान दें और यह सुनिश्चित करें कि स्वतंत्रता, समानता और न्याय के आदर्श पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोए जाएं।

मेरी अपेक्षा है कि यह स्वतंत्रता दिवस हम सभी के जीवन में दायित्व दीप का प्रकाश फैलाए और हमारे राष्ट्र गौरव को और ऊंचाई दे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like