स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश

( 593 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Aug, 25 05:08

प्रो. अमेरिका सिंह

स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश

 

हमारे देश के गौरव पर्व स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस देश की स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले असंख्य अनाम बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने का महापर्व है। कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्राप्त यह आजादी का राष्ट्रीय पर्व हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दिन हमें स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और आम नागरिकों द्वारा किए गए बलिदानों का स्मरण कराता है।

आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। भारत की स्वतंत्रता की समृद्ध विरासत ने हमारे समाज को धर्म, न्याय और समानता के मार्ग पर अग्रसर किया है।

इस अवसर पर हम सभी अपने अनाम बलिदानियों के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को आत्मसात करने की शपथ लें। भारत भूमि वीर सपूतों की जननी रही है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया। मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।

स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। आइए, हम सभी मिलकर देश की प्रगति में योगदान दें और यह सुनिश्चित करें कि स्वतंत्रता, समानता और न्याय के आदर्श पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोए जाएं।

मेरी अपेक्षा है कि यह स्वतंत्रता दिवस हम सभी के जीवन में दायित्व दीप का प्रकाश फैलाए और हमारे राष्ट्र गौरव को और ऊंचाई दे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.