GMCH STORIES

प्रो.अमेरिका सिंह की राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंटवार्ता

( Read 2434 Times)

25 Dec 23
Share |
Print This Page
प्रो.अमेरिका सिंह की राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंटवार्ता

जैसलमेर, , मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो अमेरिका सिंह एवं नवनिर्वाचित विधायक तारातरा मठ के महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने  राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंटवार्ता की।इस अवसर पर प्रो.सिंह ने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली की स्थापना, महिला शिक्षा एवं कौशल विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल मिश्र से की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोटा की तर्ज पर जैसलमेर में दर्शनीय स्थलों का विकास होना चाहिए जिससे हमारे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक और अधिक आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा के रचनात्मक उद्देश्यों के सफल क्रियान्वयन में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। नई नीति के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के बदलते स्वरूप को अपनाते हुए विश्वविद्यालयों में श्रेष्ठतम नवीनतम तकनीक, नवाचार, लाभदायक अकादमिक योजनाओं, शैक्षणिक अनुसंधान के माध्यम से उन्हे विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता का होना आवश्यक है। 

विधायक महेंद्र प्रताप पुरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति नया भारत बनाने की दिशा में उच्च शिक्षण संस्थानों को उनकी भूमिका फिर से परिभाषित करने की स्वतंत्रता देगी। भारत ने हमेशा से ज्ञान का सही उपयोग किया है। उससे दुनिया को लाभान्वित किया है। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उच्च शिक्षा अहम भूमिका निभाती है। भारत में शिक्षा की पुरानी परंपरा रही है। जिसने भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित किया है।शिक्षा राष्ट्रीय स्वरूप व परिवेश के अनुकूल होनी चाहिए। व्यापक विचार-विमर्श के बाद नई शिक्षा नीति लागू की गई है। इसमें भाषा, सभ्यता, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों को समुचित स्थान व महत्व मिला है। ऐसी शिक्षा नीति ही राष्ट्रीय स्वाभिमान का जागरण करेगी। नई शिक्षा नीति बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण करने वाली है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्वरूप भारतीय है। इसमें भारतीय ज्ञान के साथ-साथ भारतीय आवश्यकताओं और विद्यार्थियों में कौशल विकसित करेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like