GMCH STORIES

सांसद चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री को कार्यकर्ताओं के साथ वीसी के दौरान ही दूरभाष पर किया अनुरोध

( Read 14730 Times)

28 May 20
Share |
Print This Page
सांसद चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री को कार्यकर्ताओं के साथ वीसी के दौरान ही दूरभाष पर किया अनुरोध

नई दिल्ली । सांसद विडियो संवाद की 27 एवं 28वीं कड़ी में पाली सासंद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी विस मा.जंक्षन के धनला मंडल और विस सुमेरपुर के बंाकली मण्डल कार्यकर्ताओं] जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ ली गई विडियो कॉफ्रेसिंग के दौरान भीषण गर्मी में मनरेगा मजदूरों को राहत पहुंचाने की मांग आने पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर से समय परिर्वतन का अनुरोध किया। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने आष्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय लेकर राज्य सरकारों को दिषा-निर्देषित किया जाएगा। इसके उपरांत सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखकर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी।

सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि संसदीय क्षेत्र पाली में भीषण गर्मी की मार झेल रहे मनरेगा श्रमिकों के कार्य समय में परिर्वतन किया जाना अति-आवश्यक है। माह मई एवं जून में भीषण गर्मी के साथ लू (गर्म हवाओं) का प्रकोप रहता है जिस कारण आपके मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) के तहत लाभांवित नरेगा श्रमिकों को अत्यधिक गर्मी के कारण बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। bसी क्रम में राजस्थान के भौगोलिक दृष्टि को मध्यनजर रखते हुए यदि उक्त योजना में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए मानवीय हितों का ध्यान में रखते हुए यदि इनका समय प्रातः 6 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक किया जाना आवश्यक है।

श्री चौधरी ने यह भी बताया कि राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री तथा उसके उपर होने पर इन मजदूरों के काम आने वाले उपकरण/औजार गर्मी से इतने गर्म हो जाते हैं] कि उन्हें उठाकर कार्य सही ढंग से सम्पादित कर पाना संभव नहीं हो पाता। इसके अतिरिक्त श्रमिकों के स्वास्थ्य पर तेज तापमान के कारण विपरीत प्रभाव भी पड़ रहा है। हांलांकि गर्मी से बचाव के लिए कार्यस्थल पर टैण्ट आदी की व्यवस्था की जाती है] लेकिन पर्याप्त छाया के अभाव में सामाजिक दूरी की पालना करना भी मुष्किल हो रहा है।

श्री चौधरी ने तापमान 45 डिग्री से अधिक होने पर मनरेगा श्रमिकों के कार्य समय प्रातः 6 बजे से 10.00 बजे तक कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।

विडियों कॉन्फ्र्रेन्स के दौरान पेयजल] नगरपालिका सुमेरपुर में काटे गए 1200 नामों को पुनः खाद्य सुरक्षा में जोड़ने] जिला/ब्लॉक स्तरीय क्वाराटाइंन समिति में सरकार द्वारा मनोनयन में भेदभाव] बिजली माफ करने हेतु] किसानों की बिजली को 6 से 8 घंटे करने की मांग] बेसहारा पशुधन के लिए समूचित चारे की व्यवस्था] मनरेगा के अंतर्गत अंग्रेजी बबूल और कंटीली झांडियों के उन्मूलन कार्य को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अपनी बात रखी] जिनमें से अधिकांश के पर कार्यवाही के लिए सांसद चौधरी द्वारा जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पाली सहित जिले के अन्य अधिकारियों को तुरन्त निर्देश दिये गए।

विडियो संवाद में सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत] जिलाध्यक्ष मंषाराम परमार] पूर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा] युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह] बांकली मण्डलअध्यक्ष नागेष देवासी] पाली जिला डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया] निर्वतमान प्रधान राजेन्द्रसिंह कोलीवाड़ा] निर्वतमान प्रधान सुमेरसिंह] मण्डल अध्यक्ष संवाई बांता] हेमन्त चौधरी आदि पदाधिकारी] कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

दिनांक 28-05-2020 को सांसद विडियो संवाद कार्यक्रम- दोपहर 12.30 बजे विस भोपालगढ़ के बावड़ी तथा दोपहर 3.00 बजे विस बाली के सेवाड़ी मण्डल के कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ विडियो संवाद करेंगे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like