गुरू पुर्णिमा के पावन पर्व पर सेंट एन्थोनी स्कुल मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिडिया प्रभारी विकास साहु ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसुजा के मार्ग दर्षन मे विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा ईष वन्दना व नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्र द्वारा नाटक गुरु द्रोणाचार्य और शिष्य एकलव्य के नाटक रूपअंतरण कराया साथ ही विद्यालय के छात्र छात्र द्वारा ईष वन्दना व नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य विलियम डिसुजा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का पर्व खास तौर पर महर्षि वेद व्यास जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है जिन्होंने वेदों का संपादन और महाभारत की रचना की थी। इसलिए इस दिन को ‘व्यास पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। आज का दिन गुरु के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर होता है। इसके साथ ही आज के दिन लोग अपने गुरुओं को संदेश भेजते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन संदेश विकल्प लेकर आए हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं। इसके साथ ही गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध व सभी शिक्षकगणों द्वारा छात्र-छात्राओं को बधाई दी गयी।
Source :