GMCH STORIES

हर घर तिरंगा अभियान- तिरंगे को अपने दिलों में बसाये - प्रो. सारंगदेवोत

( Read 4144 Times)

14 Aug 22
Share |
Print This Page
हर घर तिरंगा अभियान- तिरंगे को अपने दिलों में बसाये - प्रो. सारंगदेवोत


उदयपुर 1भारत की आजारी के 75वे वर्ष के उपलक्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं एनसीसी 5 राज , 10 राज बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा वितरण एवं विशाल तिरंगा रेली का शुुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कमांडिंग आफिसर इन्द्रजीत घोषाल, ग्रूप कमाण्डर भास्कर चटर्जी, कर्नल अखिराज सिंह खन्ना, प्राचार्य प्रो. सरोज गर्ग ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रेली महाविद्यालय से प्रारंभ हुई जो डबोक चौराहे से होते हुए विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। युवा अपने हाथो में तिरंगा लिये भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।  इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह घोषाल ने कहा कि केडेट्स को इस जोश को कम होने नहीं देना है। अपने साथ साथ युवाओं में भी देश प्रेम जागृम करने का दायित्व आपका है। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से देश का आम नागरिक आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम से जुडेगे और अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर गर्व महसूस करेेगे। तिरंगे का पूरी तरह से सम्मान करे। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की राष्ट्रीय एकता , शांति, समृद्धि, और विकास का प्रतीक है। संचालन डॉ. हरीश चौबीसा ने किया जबकि आभार डॉ. अमी राठौड ने किया।

एनसीसी केडेट्स को दिलाई शपथ:-

समारेाह में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने एनसीसी केडेट्स, विधार्थी व उपस्थित केडेट्स को देश की आन, बान, शान को अक्षुण्ड बनाये रखने व भ्रष्टाचार न करने , न करने देने व होने पर शिकायत करने की शपथ दिलाई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Education News , ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like