उदयपुर | बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डीन डॉ युवराज सिंह ने बताया कि बी.फार्मा के 50 विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण पर अहमदाबाद में ओत्सुका, एमनील और ज़ायडस फार्मास्युटिकल उद्योगों का दौरा करने पहुंचे। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को फार्मास्युटिकल उद्योगों में विभिन्न प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। छात्रों ने इंजेक्शन, टैबलेट, कैप्सूल के निर्माण प्रक्रियाओं के साथ-साथ गुणवत्ता नियंत्रण, गुणवत्ता आश्वासन, पैकेजिंग, इंजीनियरिंग, ईटीपी, एएचयू, माइक्रोबायोलॉजी, गुड मेनुफेकचुरिंग प्रैक्टिस आदि ऑपरेशनों को देखा। इस भ्रमण के दौरान, छात्रों को डॉ. कमल सिंह राठौड़, डॉ. जितेंद्र सिंह राजावत और डॉ. हर्षिता के मार्गदर्शन में रखा गया था। छात्रों ने उद्योगों में विभिन्न प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए। इस भ्रमण से छात्रों को फार्मास्युटिकल उद्योगों में काम करने के अवसरों और चुनौतियों के बारे में जानने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें अपने भविष्य के करियर के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिली।
बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, उदयपुर के प्रबंधन और फैकल्टी ने इस भ्रमण के आयोजन के लिए उद्योगों के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है।