GMCH STORIES

गीता जयंती पर भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कृष्ण स्वरूप पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 

( Read 5401 Times)

12 Dec 24
Share |
Print This Page

गीता जयंती पर भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कृष्ण स्वरूप पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 

उदयपुर | भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दृश्य कला विभाग द्वारा भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूप को दर्शाते हुए चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. रेणु राठौड़ ने बताया कि गीता जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के उपदेशों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों की कलाकृतियां, पेंटिंग्स और मूर्तियां प्रदर्शित की गईं। विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन राणावत के मार्गदर्शन में आयोजित की गई इस चित्र प्रदर्शनी में गीता के श्लोकों का अर्थ और उनके जीवन में उपयोग पर आधारित पोस्टर और मॉडल भी शामिल थे। छात्रों ने गीता के विभिन्न संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में गजेंद्र सिंह राणावत, प्रियंका शर्मा, दिव्या व्यास, ईश्वर औदिच्य, सुयश शर्मा, दक्ष, दिनेश वागरीया घनश्याम लोहार आदि  शामिल थे। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ.महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रुपाखेड़ी और कुल सचिव डॉ. निरंजन नारायण सिंह राठौड़ ने सभी विद्यार्थियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. कमल सिंह राठौड़ द्वारा दी गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like