GMCH STORIES

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समिति का आयोजन

( Read 815 Times)

21 May 25
Share |
Print This Page
राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समिति का आयोजन

सेना के अदम्य साहस ने 140 करोड़ भारतीयों का मस्तक विश्व में ऊंचा किया - बैरवा

भारत मां के जयकारों से गूंज उठा आसमां, तिरंगे के रंग में रंगा शहर

भीलवाड़ा । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में शहर के हजारों लोग आज तिरंगा यात्रा में उमड़ पड़े। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समिति के आह्वान पर आयोजित तिरंगा यात्रा को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद बैरवा ने स्थानीय चित्रकूट धाम से रवाना किया। इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जिला प्रमुख बरजी देवी भील, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक महापौर राकेश पाठक, विधायक उदयलाल भडाना, लादुलाल पीतलिया, गोपाल खंडेलवाल, जब्बरसिंह सांखला, लालाराम बैरवा, अशोक कोठारी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, बालुलाल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकी ठिकानों को तो बर्बाद किया ही साथ ही दुश्मनों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी के साथ पूरे विश्व को अपने शौर्य और पराक्रम से यह संदेश भी दिया कि देश के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली ताकतों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसी वीर सेना के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इन यात्राओं को देशवासियों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

इससे पूर्व प्रारंभ में राष्ट्र गीत के संगान के साथ प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा राजेंद्र मार्ग, मुरली विलास, अम्बेडकर सर्किल, गोल प्याऊ, बजरंगी चौराहा, सुभाष मार्केट से पुनः गोल प्याऊ, संकट मोचन मंदिर होते हुए चित्रकूट धाम पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान हजारों लोग पूरे जोश और जुनून के साथ देशभक्ति गीतों की धुन पर हाथों में तिरंगा थामे वंदे मातरम, जय हिंद की सेना और भारत मां के जयकारे लगाते नजर आए। वहीं मार्ग में जगह जगह विभिन्न संगठनों एवं व्यापार मंडलों ने तिरंगा यात्रा का पलक पांवड़े बिछाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। 

संत समाज का मिला सान्निध्य, मूर्तियों पर किया माल्यार्पण

तिरंगा यात्रा में महंत बाबूगिरी जी, महंत संतदास जी, संत लालदास जी, पुजारी मुरारी पांडे का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इसी के साथ यात्रा के दौरान अतिथियों ने अम्बेडकर सर्किल पर बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं सुभाष मार्केट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

यात्रा संयोजक पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने संभाली कमान

तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित और सुचारु रूप से निकालने के लिए यात्रा संयोजक महापौर राकेश पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने स्वयं कमान संभाली और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे यात्रा मार्ग पर अलर्ट मोड में रहे। 

शहरवासियों ने थामा 108 मीटर लंबा तिरंगा, झांकियों ने मोहा मन

तिरंगा यात्रा के दौरान 108 मीटर लंबा तिरंगा थामे शहरवासियों ने यात्रा में जोश भर दिया। वहीं भारत माता, राफेल विमान एवं माली समाज द्वारा तैयार झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। 

पुलिस बैंड और महिला बैंड रहे आकर्षण का केंद्र

तिरंगा यात्रा के दौरान आगे की पंक्ति में चल रहे पुलिस बैंड एवं श्रीं महेश बचत एवं साख समिति के महिला बैंड आकर्षण का केंद्र बने रहे। बैंड की धुनों ने लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावनाओं को और अधिक प्रबल कर दिया। इसी प्रकार स्केटर्स, दुर्गा शक्ति अखाड़े, खिलाड़ियों, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, होमगार्ड्स ने भी माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 

100 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, यूनियन, एसोसिएशन ने निभाई भागीदारी

तिरंगा यात्रा में शहर के 100 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों, व्यापारिक संगठनों, यूनियन, एसोसिएशन आदि ने भागीदारी निभाते हुए इसे ऐतिहासिक बना दिया। देश के साहसी सेना के सम्मान में हर किसी ने अपने अंदाज में अभिव्यक्ति दी। इसमें अलावा ब्रह्माकुमारी संस्था, रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं, पार्षदगणों, मजदूर संघ, निगम कर्मचारी संघ से भी बड़ी संख्या में सदस्यों ने तिरंगा यात्रा में मौजूदगी दर्ज कराई।

संयोजक राकेश पाठक ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में तिरंगा यात्रा के ऐतिहासिक आयोजन और इसमें सहभागी बने हजारों लोगों का तिरंगा यात्रा संयोजक राकेश पाठक ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज भीलवाड़ा के लोगों ने दिखा दिया कि जब बात भारत मां के सम्मान की आ जाए तो भीलवाड़वासी कुछ भी कर गुजरने के लिए सदैव तैयार है। तिरंगा यात्रा का समापन पूर्व सैनिकों के माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के संगान के साथ हुआ


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like