GMCH STORIES

श्रीराम दरबार एवं श्री राधा कृष्ण सरकार का द्वितीय पाटोत्सव आयोजन 10 मई से

( Read 958 Times)

29 Apr 24
Share |
Print This Page
श्रीराम दरबार एवं श्री राधा कृष्ण सरकार का द्वितीय पाटोत्सव आयोजन 10 मई से

भीलवाड़ा, भीलवाड़ा शहर में छोटी हरणी हनुमान टेकरी स्थित काठिया बाबा आश्रम में श्रीराम दरबार  एवं श्री राधा कृष्ण सरकार के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन 10 व 11 मई को होगा। आश्रम के महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा ने बताया श्री हनुमानजी महाराज की असीम अनुकंपा से होने वाले दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पाटोत्सव के तहत ईश्वर भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। पहले दिन 11 मई को सुबह 7 बजे से 24 घंटे के अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन शुरू होगा। दूसरे दिन 12 मई को सुबह 8.15 बजे ठाकुरजी का महाभिषेक होगा। इसी दिन शाम 5 बजे पाटोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा एवं आश्रम परिसर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। शाम 7.15 बजे भगवान के दरबार में छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। शाम 8.15 बजे महाकाल की तर्ज पर मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। पाटोत्सव दिवस 12 मई शाम 7.15 बजे से आश्रम परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा। पाटोत्सव के अवसर पर शाम 5.15 बजे से भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने ओर अधिकाधिक जनसहभागिता के लिए काठियाबाबा आश्रम से जुड़े भक्तों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए है। गौरतलब है कि आश्रम में प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like