GMCH STORIES

श्री पीताम्बरा आश्रम में दिव्य पावन हरित उत्सव में उमड़े पर्यावरण प्रेमी एवं साधक,

( Read 780 Times)

06 May 24
Share |
Print This Page

श्री पीताम्बरा आश्रम में दिव्य पावन हरित उत्सव में उमड़े पर्यावरण प्रेमी एवं साधक,

 

सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी एवं संतों ने किया वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ,

प्रकृति और प्रभु की साधना से दिव्य आनंद का संचार संभव,

पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए समर्पित एवं सामूहिक प्रयासों का संकल्प व्यक्त

बाँसवाड़ा, गायत्री मण्डल के श्री पीताम्बरा आश्रम में दिव्य पावन हरित उत्सव की शुरूआत रविवार को दिव्य एवं दैवीय वृक्ष श्रृंखला लगाकर की गई। पौधारोपण अभियान की शुरूआत नगर परिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज एवं संत उदयराम महाराज ने वैदिक ऋचाओं की गूंज के बीच विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाकर की।

इस अवसर पर गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, संरक्षकों डॉ. दिनेश भट्ट, प्रोफेसर डॉ. राजेश जोशी एवं पं. नरहरिकान्त आर. भट्ट, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ला, सह सचिव सुभाष भट्ट, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट, प्रो. एमपी सिंह राव, डॉ. राकेश शास्त्री, वयोवृद्ध सामाजिक चिन्तक शान्तिलाल भावसार, सुभाष त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमियों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पौधे लगाए।

धर्म-अध्यात्म के संस्कार बहुत जरूरी

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आध्यात्मिक संस्कारों को वर्तमान युग की प्राथमिक आवश्यकता निरूपित करते हुए इस दिशा में समन्वित एवं समर्पित भागीदारी का आह्वान करते हुए गायत्री मण्डल के प्रयासों की सराहना की और अपनी ओर से हरसंभव योगदान का विश्वास दिलाया।

इतिहास रच रहा गायत्री मण्डल

समारोह की अध्यक्षता करते हुए बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज ने श्री पीताम्बरा आश्रम की गतिविधियों की सराहना करते हुए वैदिक संस्कृति, संस्कारों और परम्पराओं के लिए गायत्री मण्डल की बहुआयामी गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मण्डल ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर बढ़ता जा रहा है, यह बांसवाड़ा के लिए स्वर्णिम संकेत है। आश्रम में कई माहों से चल रहे नियमित यज्ञार्चन और अनुष्ठानों ने दिव्य वातावरण का सृजन किया है, यह दैवीय कार्य इतिहास रचने वाला है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामद्वारा के संत उदयराम महाराज, मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट एवं डॉ. राजेश जोशी उपस्थित थे। समारोह का संचालन अनन्त जोशी ने किया।

सभी वक्ताओं ने गायत्री मण्डल के संस्थापक ब्रह्मर्षि पं. महादेव शुक्ल का स्मरण किया और कहा कि मण्डल की मौजूदा टीम उनके संकल्पों को साकार करने की दिशा में अहर्निश जुटी हुई है।

1008 पौधे लगाए जाएंगे

गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुण् मण्डल की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर जानकारी दी और इन कार्यों में उदारतापूर्वक प्राप्त सहयोग के लिए सभी का आभार जताया और बताया कि आश्रम में ढाई करोड़ की लागत से श्री पीताम्बरा शक्तिपीठ स्थापित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि गायत्री मण्डल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरन्तर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है। मण्डल द्वारा आश्रम परिसर तथा अन्य स्थलों पर 1008 पौधे लगाकर इनका सुरक्षित पल्लवन किया जाएगा। आगामी चरणों में राशि वन एवं नक्षत्र वाटिका तथा बेहतरीन उद्यान की स्थापना की जाएगी।

पुरुष सूक्त पर पुस्तक भेंट

समारोह में डॉ. राकेश शास्त्री ने वैदिक पुरुष सूक्त पर केन्द्रित अपनी पुस्तक सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों को भेंट की तथा पुस्तक के बारे में परिचय दिया।

गूंजती रहीं वैदिक ऋचाएं

समारोह के आरंभ में सुमधुर वैदिक मंगलाचरण ज्योतिर्विद पं. मनोज त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया। श्रीविद्या साधना परिषद के संयोजक पं. आशीष पण्ड्या (पिण्डारमा), पं. सुशील त्रिवेदी, पं. अंकित कुमार त्रिवेदी (छींछ), पं. विनय भट्ट, पं. जय रणा, पं. मनोज नरहरि भट्ट, द्रोमिल त्रिवेदी एवं पं. अरविन्द पाठक ने वैदिक ऋचाओं के साथ ही स्वस्तिवाचन से वेद ध्वनियां गूंजा दी।

उपरणा एवं शॉल से अभिनन्दन

आरभ में गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ला, सह सचिव सुभाष भट्ट, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट एवं वास्तु परिषद के संयोजक चन्द्रशेखर जोशी ने सभी अतिथियों का पुष्पहार, पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया।

इन्होंने भी लगाए पेड़

समारोह में गौसेवी एवं आध्यात्मिक चिन्तक भुवन भारती, मनीषी चिन्तक एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. महिपाल सिंह राव, डॉ. प्रतिमा शास्त्री, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की उप निदेशक श्रीमती कल्पना डिण्डोर, रंगकर्मी जगन्नाथ तेली, सामाजिक चिन्तक दीपक भारत श्रीमाल, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. गणेशशंकर उपाध्याय, रामशंकर जोशी, लोकेश व्यास, ईश्वरदास वैष्णव, कन्हैयालाल जोशी, एड्वोकेट यशपाल गुप्ता, सी.ओ.(स्काउट) दीपेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अरुण व्यास एवं कमलकान्त भट्ट, भुवनेश पण्ड्या, महेन्द्र कुमार त्रिवेदी, नीलेश उपाध्याय, साहित्य परिषद के संयोजक भंवर गर्ग ‘मधुकर’, समाजसेवी झूमकलाल तेली, रमाशंकर व्यास, ओमप्रकाश व्यास, विनोद जोशी, रमेश आर. भट्ट, अनिल पण्ड्या, प्रमोद आचार्य, मदनमोहन भट्ट, चन्द्रेश व्यास, हर्षित सोनी, केयूर त्रिवेदी, पुष्पेन्द्र जोशी, अनिल एनएच भट्ट, किशोर पाठक, दिलीप अधिकारी, ललित आचार्य आदि ने हिस्सा लिया और पौधे लगाए।

पीताम्बरा शक्ति ने किया वृक्षारोपण

गायत्री मण्डल की महिला शाखा ‘पीताम्बरा शक्ति’ से जुड़ी सदस्याओं एवं साधिकाओं ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में उत्साह से हिस्सा लिया और पेड़ लगाए। इस दौरान् उप निदेशक (सूचना एवं जनसम्पर्क) कल्पना डिण्डोर, दीप्ति पण्ड्या, श्रीमती अंजना उपाध्याय, नीना गुप्ता, पुष्पा व्यास, आशा जोशी, कुमुदिनी त्रिवेदी, शारदा मईड़ा, दीक्षा व्यास, वनिता पाठक, मीनाक्षी गर्ग, योगिता आचार्य, चार्वी आदि ने पौधे लगाए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like