GMCH STORIES

गणतंत्र दिवस पर आज निकाली जाएगी तिरंगा वाहन रैली

( Read 1409 Times)

25 Jan 24
Share |
Print This Page

गणतंत्र दिवस पर आज निकाली जाएगी तिरंगा वाहन रैली

बाड़मेर | गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज बाड़मेर जिला मुख्यालय पर तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता डॉ. सांगाराम जांगिड़ ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आज शुक्रवार, 26 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्थित सिणधरी चैराहा से विवेकानंद सर्किल तक तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी। यह तिरंगा वाहन रैली मेला मैदान (सिणधरी चैराहा) से शुरू होगी, जो पीजी कॉलेज रोड़, अंहिसा सर्किल (रेलवे स्टेशन), स्टेशन रोड़, तनसिंह सर्किल, राय कॉलोनी से होते हुए विवेकानंद सर्किल तक जाएगी। इस दौरान जिलेभर से युवाशक्ति, महिलाएं, गणमान्य नागरिकगण व विभिन्न संगठन भाग लेंगे। डॉ. सांगाराम जांगिड़ ने जिलेवासियों से इस तिरंगा वाहन रैली में अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लेने का आहवान किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like