GMCH STORIES

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक

( Read 1862 Times)

18 Aug 23
Share |
Print This Page

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की गुरूवार को जिला परिषद सभागर में सम्पन्न बैठक में बांसवाड़ा में 25 अगस्त को व उदयपुर में 26 अगस्त को शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व सूत की माला अर्पण के बाद जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को बांसवाड़ा में सभांगिय सम्मेलन व 26 को उदयपुर के सभी वार्डों के प्रतिनिधित्व में विशाल संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें गांधी दर्शन के प्रचार व जन-समस्याओं पर विचार होगा। इस सम्बंध में समस्याओं को चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी 70वार्डों में समिति अध्यक्षों का चयन कर लिया गया है। जिनके सहयोग से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर सम्पर्क किया जाएगा एवं उन्हें गांधी दर्शन से सम्बंधित पेम्पलेट वितरित कर समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2007 में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति का गठन कर राज्य में सद्भाव, सहयोग व सहकार के जिस वातावरण का निर्माण किया उसे समिति बनाए रखने का हर संभव प्रयत्न करेगी। महात्मा गांधी दर्शन और राज्य की जन-कल्याणकारी घोषणाओं को ग्राम एवं वार्ड स्तर तक ले जाया जाएगा। इसके लिये समिति के कार्यकर्ता आम जन से सम्पर्क कर वातावरण का निर्माण करे। वार्ड स्तर पर गांधी दर्शन समिति के गठन में अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछडा वर्ग अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागीदारी को सूनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में जिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री प्रमोद वर्मा, श्रीमति रेखा मुधकर महेश दत्त गर्ग व निलिमा बरणा के परिवार जनों को तिरंगा उपरहना, सूत की माला व गांधी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में भगवान सोनी उमेश शर्मा, उस्मान खान, कन्हैयालाल मेनारिया, शहजाद खान, महेश धन्नावत, राजवीर मेघवाल, महेश शर्मा, राजेश जावरिया सहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संयोजन उदयपुर शहर ए-ब्लाॅक अध्यक्ष उमेश शर्मा व बी-ब्लाॅक अध्यक्ष भगवान सोनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजवीर मेघवाल ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like