GMCH STORIES

सीवरेज प्रणाली का नियमित निरीक्षण व संधारण जरूरी

( Read 2328 Times)

18 Dec 23
Share |
Print This Page

सीवरेज प्रणाली का नियमित निरीक्षण व संधारण जरूरी


उदयपुर,  सीवरेज रिसाव,  ओवरफ्लो इत्यादि से भूजल व सतही जल प्रदूषित नही हो इसके लिए प्रभावी निरीक्षण, नियमित मरम्मत- संधारण  जरूरी है।   यह सुझाव रविवार को  आयोजित झील संवाद में व्यक्त किये गए।
झील प्रेमियों ने झील व उसके आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण किया। कतिपय स्थानों पर झील में सीवरेज रिसाव दिखाई दिया। ब्रह्मपोल बाहर झील सीमा में बने मेनहोल की टूट फूट से मल मूत्र, गंदा पानी झील में समा रहा था।  झील प्रेमियों के आग्रह पर निगम की टीम स्थिति को ठीक करने पंहुची।
संवाद व निरीक्षण में डॉ अनिल मेहता, तेज शंकर पालीवाल, नन्दकिशोर शर्मा, कुशल रावल,  रमेश चंद्र राजपूत, कृतिका सिंह व स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like