GMCH STORIES

मोदी के 70वंे जन्म दिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह का हुआ समापन

( Read 9673 Times)

20 Sep 20
Share |
Print This Page
 मोदी के 70वंे जन्म दिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह का हुआ समापन


उदयपुर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वंे जन्म दिवस पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के समापन पर रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से शहर के 12 ही मंडलों में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त के तहत कपडे के थेलों का वितरण व आम जन में कोरोना व स्वच्छता के प्रति जाकरूकता के लिए पत्रक का वितरण किया गया। राणा प्रताप मंडल के ओबीसी मोर्चा की ओर से गंगा के चोथे पाये गंगु कुण्ड परिसर में गैराज समिति के अध्यक्ष मनोहर चैधरी के सानिध्य में मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्रम दान कर आम जन को जागरूकता का संदेश दिया दूसरी ओर पूर्व महापौर युधिष्ठिर कुमावत, मोर्चा प्रदेश महामंत्री जगदीश शर्मा, जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण तातेड, महामंत्री बाबूलाल ओड, प्रभूलाल प्रजापत के सानिध्य में शास्त्री सर्कल चैराहे पर कपडे के थेले, मास्क व जागरूकता पत्रक का वितरण किया गया।  इस अवसर पर चैधरी ने कहा कि आम जन के सहयेाग के बिना शहर को साफ सुथरा रखना असंभव है। नगर निगम तो अपने स्तर पर सफाई कर ही रही है। उन्होने आम जन से भी अपील की कि वे इस कार्य में सहयोग करे और घर घर आने वाली कचरा संग्रहण गाडी में कचरा डाले। आज उदयपुर शहर का देश दुनिया में नाम है और सफाई मे शहर की रेंकिग बडी है इसका श्रेय उदयपुर की जनता तो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया जो आज साकार होता दिख रहा है। इस अवसर पर गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, महामंत्री सुनील जैन, शहर जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री प्रभूलाल प्रजापत, मोर्चा अध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत, महामंत्री सुरेश रावत, युवा मोर्चा महामंत्री भरत वैष्णव, महादेव धर्मोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष मान सिंह हाडा, पार्षद रेखा उंटवाल,  देवेन्द्र साहू, राकेश जैन, आकाश बागरेचा, कुसूम पवार, आनंदी लाल चितौडा, चन्द्रप्रकाश चितौड़ा, भगवती लाल, नवीन, गुणवंत सहित कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया।
30 फीट लम्बे पत्रक का किया विमोचन:- इस अवसर पर सुक्ष्म पुस्तिका प्रकाशित करने वाले चन्द्र प्रकाश चितौड़ा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014 में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अभियान के तहत अब तक किये गये कार्यो को 30 फीट लम्बे तिरंगे बनाये गये संदेशों का विमोचन गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, जितेन्द्र मारू, कृष्णकांत कुमावत, सुरेश रावत द्वारा किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like