GMCH STORIES

महाराणा प्रताप की ४७५ वी जयंती सात दिवसीय समारोह चंहूओर प्रताप का प्रकाश

( Read 46427 Times)

19 May 15
Share |
Print This Page
महाराणा प्रताप की ४७५ वी जयंती सात दिवसीय समारोह चंहूओर प्रताप का प्रकाश
उदयपुर कही महारणा उदय सिंह की प्रतिमा का दूग्धाभिषेक तो कही स्वामी भक्त चेटक की महाआरती तो कही अखाडा प्रदर्शन। सोमवार को सुबह से शाम तक महाराणा प्रताप जयंति के उपलक्ष में उल्लासपूर्ण माहौल रहा।
चेटक अश्व पूजन, महाआरती, अखाडा प्रदर्शन ः-


नगर निगम उदयपुर तथा मेवाड क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की ४७५वी जयन्ती पर चल रहे सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत छठे दिन सोमवार को भारतीय जनता मजदूर मोर्चा, ओम बन्ना सेवा संस्थान, बजरंग सेना मेवाड, प्रताप पुंजा शस्त्र कला प्रशिक्षण देवाली, के तत्वावधान में चेटक सर्कल स्थित चेटक अश्व पूजन व महाआरती की गई। स्स्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण अध्यक्षता महापौर चन्द्र सिंह कोठारी विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भटृ, डॉ. प्रदीप कुमावत, शक्ति सिंह कारोही, पूर्व उपमहापौर महेन्द्र ंसह शेखावत, समाजसेवी तेजसिंह बांसी, संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत,दिलिप सिंह बांसी थे। महेन्द्र सिंह चौहान, नाथु सेन, भुपेन्द्र सिंह कण्डा, शंकर पंवार, सुनील कालरा, कर्णसिंह राठौड, जितेन्द्र भोई, मदन सालवी, विजय सिंह बघेला, नरेन्द्र सिंह शेखावत, दिपक मेनारिया, देवीसिंह राठौड, मोट्यिार परिषद् के संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, महामंत्री कृष्णकांत कुमावत ने अपना सहयोग दिया। अपने उद्बधन सांसद अर्जुन मीणा ने कहा कि प्रताप का नाम इतिहास में ही नहीं सम्पूर्ण संसार में स्वदेश प्रेम, स्वतंत्रता, सर्वधर्म सम्भाव के लिए जाना जाता है। भारत के नौजवान पीढी को इनके समर्पण से सीख लेनी चाहिए।
अखाडा प्रदर्शन व हेरतअंगेज कारनामे ः
वीर हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के उस्ताद नरेन्द्र सोनी तथा फतेहसिंह राठौड के नेतृत्व में तलवारबाजी, मुग्दर प्रदर्शन, डॉलर, मुंह से वेन खींचना आदि प्रदर्शन किये गये। समारोह में १५० से अधिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों का समाजसेवी कानसिंह गोड की ओर से प्रताप का चित्र की तस्वीर देकर सम्मान किया गया।
दुग्धाभिषेक ः-
सुबह विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार विभाग के किशन सिंह गोधा, विश्व बंधु तिवारी के नेतृत्व में उदियापोल चौराहे पर स्थिति महाराणा उदय सिंह की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक व माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। इस अवसर पर महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा, दिलीप सिंह बांसी, चन्द्र वीर सिंह दांतडा, कमलेन्द्र सिंह पंवार , भुपेन्द्र सिंह, अभिनाश, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे। क्षत्रिय विकास संस्थान हिरण मगरी सेक्टर १४, की ओर से समाज भवन में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पजली अर्पित कर याद किया गया ं । अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी ने बताया कि बडी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने प्रताप के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया
आज के आयोजन ः-
कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि मंगल वार सुबह प्रात ०७ बजे लायंस क्लब महाराणा की ओर से सिटी रेल्वे स्टेशन पर पर्यटकों का हल्दी घाटी की माटी से स्वागत किया जायेगा। प्रातः ११ बजे श्री राम बजरंग सेना द्वारा शास्त्री सर्कल स्थित कार्यालय पर मॉ पन्नाधायक की पूजा अर्चना। मेवाड सिन्दु ब्रिगेड द्वारा सायं ६.३० बजे पुलिस कन्ट्ोल रूम के बाहर भव्य आतिशबाजी की जायेगी।
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like