GMCH STORIES

फूड क्राफ्टस इंस्टीट्यूट्स के लिए मांगी केन्द्रीय मदद

( Read 20695 Times)

27 Sep 17
Share |
Print This Page
नई दिल्ली, राजस्थान की पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के.जे.अल्फोंस से मुलाकात की।
श्रीमती कृष्णेन्द्र कौर की श्री अल्फोंस से यह शिष्टाचार भेंट थी।
उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से राजस्थान की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही केन्द्रीय मदद से चल रही परियोजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।
श्रीमती दीपा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से प्रदेश की ‘फूड क्राफ्ट्स इंस्टीट्यूटस’ (एफ.सी.आई) से जुड़ी लम्बित परियोजनाओं की जानकारी भी दी और एफ.सी.आई. के लिए और अधिक वित्तीय स्वीकृतियों की मंजूरी प्रदान करने का आग्रह किया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like