GMCH STORIES

दो दिवसीय बहुआयामी विषयों पर अंतररास्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 23 से

( Read 6246 Times)

08 Feb 19
Share |
Print This Page
दो दिवसीय बहुआयामी विषयों पर अंतररास्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 23 से

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल,कोटा         बहु आयामी विषयो (इंजीनियरिंग ,कम्प्यूटर साइंस,विज्ञान ,कला ,साहित्य ,सोशेल वर्क,प्रबंधन ,फार्मेसी ,मेडिकल साइंसेज ,बायोटेक्नोलॉजी ,स्मार्ट एजुकेशन एवं अन्य सभी विषय आदि ) पर आधारित दो दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेंस रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भारत सरकार की महत्वपूर्ण प्रक्षिक्षण संस्था आईएसटीडी कोटा चेप्टर के सँयुक्त तत्वाधान में कोटा  के सुविख्यात ओम कोठारी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट कोटा के सभागार हाल में आगामी 23 फरवरी से आयोजित की जाएगी।

         कांफ्रेंस की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह बहुआयामी विषयों पर आधारित है अर्थात हर संकाय चाहे वह आर्ट्स हो(भारतीय इतिहास,सामाजिक शास्त्र, दर्शनशास्त्र,साइकोलॉजी,राजनीति शास्त्र या अन्य),साहित्य(अंग्रेजी/हिंदी)  हो ,विज्ञान (मेडिकल/फार्मेसी/नर्सिंग/पैरामेडिकल/आयुव्रेद,होम्योपैथी /बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/नेनोसाइंस /रोबोटिक साइंस या अन्य) ,तकनीकी क्षेत्र हो ,इंजीनियरिंग (समस्त ब्रांच) ,लॉ ,प्रबंधन (वित्तिय/मार्केटिंग /आईटी/एच.आर या अन्य ) आदि किसी भी विषय के फैकल्टीज,रिसर्च स्कॉलर ,स्टूडेंट्स है सभी इस महत्वपूर्ण अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग ले सकते हैं।

         इसअन्तराष्ट्रीय कांफ्रेंस में 12  देशों के एकेडेमिक फील्ड के प्रोफेशनल आमन्त्रित किये गए है ,पेपर भारत देश के साथ कई कंट्रीज के स्कालर्स से पेपर आमन्त्रित किये गए है । 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like