मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

बचपन में हुई ¨हिसा से हो सकता है मनोविकार

बचपन में ¨हसा के संपर्क में आने से मानसिक विकृतियां हो सकती हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

WAf𝕏TGin✉🖨

न्यूयॉर्क बचपन में ¨हसा के संपर्क में आने से मानसिक विकृतियां हो सकती हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

परिणाम दर्शाते हैं कि बचपन में किसी सदमे से गुजरना या सामाजिक- आर्थिक स्थिति निम्नतर होने का संबंध अवसाद या व्याकुलता जैसे अंदरूनी विकारों और ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता से है।

मनोविकार के प्रचलन पर पूर्व में हुई ¨हसक घटनाओं और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के प्रभाव को समझने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने 180 छात्रों और उनके देख-रेख करने वालों का साक्षात्कार लिया।

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने अंदरूनी विकारों (अवसाद, व्याकुलता और सदमे के बाद होने वाला तनाव) और बाहरी विकारों (ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता, आचरण विकार और बड़ों के साथ उद्दंड व्यवहार) का अध्ययन किया।

उन्होंने पाया कि करीब 22 प्रतिशत युवाओं में मनोविकार देखा गया। इनमें अवसाद (9.5 प्रतिशत) और ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार (9 प्रतिशत) बहुत आम थे।

यह अध्ययन ब्राजीलियन जर्नल ऑफ साइकाइट्री में प्रकाशित हुआ है।