GMCH STORIES

भगवती मुनि की डोल यात्रा में उमडे श्रावक,देश के कोने कोने से आये

( Read 18655 Times)

05 Aug 18
Share |
Print This Page
भगवती मुनि की डोल यात्रा में उमडे श्रावक,देश के कोने कोने से आये उदयपुर। श्रमणसंघ के सुशिष्य सुलेखक पूज्य भगवती मुनि म.सा के देवलोकगमन होने पर आज निकली डोल यात्रा में श्रावकों का हुजूम उमड पडा। डोल यात्रा में भाग लेने के लिये देष के विभिन्न कोनों से श्रावक एवं श्रमण संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ उदयपुर के अध्यक्ष ओंकारसिंह सिरोया ने बताया कि आज दोपहर १ बजे खारोल कोलोनी स्थित स्थानक भवन से भव्य जुलुस के साथ डोल यात्रा रवाना होकर फतहपुरा चौराया, कोर्ट चौराया, होती हुई अशोक नगर मोक्ष धाम पंहुची। इस भव्य शोभा यात्रा में मुनि भगवती महाराज संासारिक परिवाजनों के साथ श्रीसंघ अध्यक्ष ओंकार सिंह सिरोया, संरक्षक कन्हैयालाल मेहता,महामंत्री हिम्मतसिंह गलुण्डिया,डॉ.शकर लाल डांगी,हिम्मत बडाला ,हीरालाल नावेडिया ,मुबंई से प्रकाश सांखला ,चौथमल सांखला, रतनलाल, ख्याली लाल पामेचा, भीमराज मेहता, भगवतीलाल चौहान के अलावा चित्तौड,निम्बहेडा,डूंगला ,सुरत,भीलवाडा,भीम,नाथद्वारा,उदयपुर संघ के आस पास के गांवो से भारी संख्या में श्रावकों ने मुनि को अपनी हार्दिक श्रद्धांजली अर्पित की। बीच मार्ग में श्रावकों ने गुरूदेव के जय जयकार के नारे लगाते हुए श्रदांजली देकर गुरू भक्ति पेश की। राह में भारी संख्या मे जनता ने जगह जगह पर दर्शन कर गुरू को विदाई अंतिम दी। अषोकनगर मोक्षधाम में उनका अन्तिम संस्कार किया गया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : English News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like