GMCH STORIES

चुनौती शर्मा का बी.एन विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान

( Read 8763 Times)

27 Dec 19
Share |
Print This Page
चुनौती शर्मा का बी.एन विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान

उदयपुर, भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की कन्या इकाई की पूर्व छात्रा एवं 5 राज गर्ल्स बीएन एनसीसी की पूर्व कैडेट चुनौती शर्मा का भारतीय नौसेना की कोस्ट गार्ड सेवा में सहायक कमाण्डेण्ट पद पर चयन होने पर विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान किया गया। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेण्ट प्रो. जीवन सिंह राणावत ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर चुनौती का सम्मान करते हुए इसे विश्वविद्यालय एवं शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर उदयपुर के ग्रुप कमाण्डर कर्नल विनोद बांगरवा एवं 5 राज गर्ल्स बीएन के कमांडिग ऑफिसर कर्नल प्रवीण देव ने भी एनसीसी की ओर से प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मान किया। महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ देवेन्द्र सिंह सिसोदिया ने चुनौती को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी डॉ अनिता राठौड़ ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like