GMCH STORIES

पदक विजेता पहलवानो का सांसद जोशी ने किया सम्मान

( Read 2044 Times)

14 Sep 21
Share |
Print This Page

पदक विजेता पहलवानो का सांसद जोशी ने किया सम्मान

 चित्तौडगढ, चित्तौडगढ जिले का नाम राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर रोशन करने वाले पदक विजेताओं का सांसद सी.पी.जोशी ने सांसद जन सुनवाई केन्द्र पर स्वागत किया।
        सांसद जोशी ने यूथ गेम्स ऑल इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप दिल्ली में आयोजित 65 किलोग्राम कैटेगरी में स्वर्ण पदक विजेता टिवंकल कुमावत और करौली में आयोजित अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती में कांस्य पदक विजेता लोकेश गुर्जर का उपरना और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद जोशी ने विश्वास व्यक्त किया की आने वाले समय में जिले के पहलवान अपने प्रदर्शन से सबको गौरवान्वित करेगे। इस अवसर पर सत्यनारायण व्यायामशाला गुरू भंवर सिंह चौहान, रतन गुर्जर, कमलेश गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, पं.स. सदस्य सुनील मेनारिया, पूर्व प्रधान गणपत सिंह डूंगला, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like