GMCH STORIES

विराट व्यक्तितव के धनी थे जसवंत सिंह- जोशी

( Read 4484 Times)

28 Sep 20
Share |
Print This Page
विराट व्यक्तितव  के धनी थे जसवंत सिंह- जोशी

चित्तौडगढ़ , पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह विराट व्यक्तितव  के धनी थे। यह बात सांसद सी पी जोशी ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहीं।
      सांसद जोशी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि चित्तौडगढ़ से दो बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने हमेशा सबके विकास का प्रयास किया है। केन्द्र में वित्त, रक्षा,विदेश मंत्रालय के मंत्री के रूप में उन्होंने सरकार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह हमेशा सबको अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित करते थे। सेना में मेजर से लेकर सियासत में जनप्रतिनिधि के रुप में वह हमेशा अनुशासित रहे। उच्च शिक्षित एवं हमेशा अध्ययन के लिए वह तैयार रहते थे।प्रगतिशील विचारधारा के पक्षधर सिंह हमेशा जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रयास करते रहते थे।
      सांसद जोशी ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like