GMCH STORIES

चित्तौड़ सेवा संस्थान ने वितरण की राशन सामग्री

( Read 13612 Times)

30 Mar 20
Share |
Print This Page
चित्तौड़ सेवा संस्थान ने वितरण की राशन सामग्री

     चित्तौड़गढ़चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान ने चित्तौड़ शहर में जरूरतमंद परिवारों में  राशन सामग्री का वितरण किया।
         संस्थान के सदस्य श्रवण सिंह राव ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष सांसद सी.पी.जोशी की पहल के अनुसार परिवार के रोजमर्रा की राशन सामग्री दाल, आटा, चावल आदि का एक पैकेट तैयार किया गया और जरूरतमंद परिवारों के बीच सांसद सी.पी.जोशी ने स्वयं उनका वितरण किया। संस्थान ने इस लोकडाउन के दौरान परिवारों की जरूरत समझते हुए खाद्य सामग्री वितरण का प्रयास किया है। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य रघु शर्मा, गौरव त्यागी, पार्षद शिव शर्मा, पार्षद हरिश ईनाणी, सुनील मेनारिया, रवि विरानी, गोविंद गोपाल ईनाणी, अर्जुन बेरवा आदि उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like