GMCH STORIES

चन्देरिया रेलवे स्टेशन पर पुर्वी दिशा से यात्री कर पायेंगे प्रवेश

( Read 6254 Times)

21 Aug 18
Share |
Print This Page
चन्देरिया रेलवे स्टेशन पर पुर्वी दिशा से यात्री कर पायेंगे प्रवेश चित्तौडगढ - चित्तौडगढ सांसद तथा रेल संबधि स्थाई समिति के सदस्य सी.पी.जोशी ने आज चन्देरिया रेल्वे स्टेशन पर निर्मीत हो रहे फुट ऑवर ब्रिज का निरीक्षण किया।
इस फुट ऑवर ब्रिज के पुर्ण हो जाने पर चन्देरियावासियों को मेन रोड से रेल्वे स्टेशन की तरफ जाने के लिये लम्बे मार्ग से घुम कर नही आना पडेगा। इस ब्रिज से यात्रीयों तथा वहॉ निवासरत लोगों की सुरक्षा भी बढेंगी तथा महिलाओं बच्चों तथा बुजुर्गों को मेनरोड से स्टेशन आने जाने के लिये घुम कर नही आना पडेगा। इसका कार्य जल्द ही पुर्ण हो जायेगा।
इस दौरान पुर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश झंवर, मंडल महामंत्री कैलाश अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष संजय सुवालका, मंडल प्रवक्ता उमाशंकर दाधिच, युवामोर्चा महामंत्री मुरली शर्मा, पार्षद घनश्याम मेनारिया, मनोज सुवालका, राजमल सुखवाल, निलेश बलदवा, अर्जुन सुथार, महिला मोर्चा गीता साहनी, लीला अग्रवाल, राखी राव समेत अनकों कार्यकर्ता, तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like