GMCH STORIES

राज्य सरकार की ओर से वनेश्वर में हुआ रूद्राभिषेक

( Read 6257 Times)

21 Aug 18
Share |
Print This Page
राज्य सरकार की ओर से वनेश्वर में हुआ रूद्राभिषेक बांसवाड़ा| प्रदेश की मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य की सुख, समृद्धि, सम्पन्नता, सुवृष्टि, प्रदेशवासियों के सुस्वास्थ्य एवं सर्व कल्याण के भाव को लेकर प्रदेश भर में प्राचीन शिवालयों में आयोजित हो रहे रूद्राभिषेक की श्रृंखला में सोमवार को शहर के प्राचीन वनेश्वर शिवालय में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह रूद्राभिषेक जिला प्रशासन, राज्य सरकार के देवस्थान विभाग व राजस्थान संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
रामस्नेही सम्प्रदाय मेड़ता पीठाधीश्वर रामकिशोर महाराज व बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज के सानिध्य में यह रूद्राभिषेक प्रमुख आचार्य प्रदीप भट्ट एवं अन्य दस वेदपाठी पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सुबह विधि विधान से शिव पूजन से प्रारंभ हुए अभिषेक के तहत शिवलिंग पर अनवरत सहस्रधारा प्रवाह कर अभिषेक किया गया तथा गणपति स्थापना, रुद्रीपाठ अनुष्ठान सम्पन्न किए। इस मौके पर वार्ड पार्षद सीता डामोर, जिला प्रभारी यशवन्त भावसार, देव स्थान विभाग के प्रबंधक अमरसिंह, जयदीप शर्मा, भावसार समाज के अध्यक्ष जनक किशोर भावसार ,शांतिलाल, परमेश्वर, मनोज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शाम को भगवान शिव की महाआरती हुई इस दौरान जमकर बारिश भी हुई ।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like