GMCH STORIES

बागड़ और मेवाड़ की ऐतिहासिक धरती पर कांग्रेस नेतृत्व करेगा कार्यकर्ताओं से संवाद

( Read 1216 Times)

03 Jul 25
Share |
Print This Page

 

 

उदयपुर 3 जुलाई 2025

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी 4-5 जुलाई को उदयपुर और डूंगरपुर के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेगा तथा संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि डोटासरा एवं जूली शुक्रवार को प्रातः जयपुर से विमान से सुबह 7:55 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे वे सड़क मार्ग से डूंगरपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वागड़ वाटिका, गांधी आश्रम में 11:30 बजे आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शरीक होंगे इस सम्मेलन में डॉ. सी.पी. जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

तीनों नेता दोपहर 3:00 बजे डूंगरपुर से उदयपुर लौटकर शाम 5:00 बजे सुखाड़िया रंगमंच, नगर निगम परिसर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इनका रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा।

शनिवार सुबह 9:25 बजे, वे डबोक एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शर्मा ने बताया कि बागड़ और मेवाड़ की ऐतिहासिक धरती पर संवाद कार्यक्रम कांग्रेस संगठन के नवजीवन का प्रतीक होगा, जहां जमीनी कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी श्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस संवाद में पूरी निष्ठा और जोश के साथ भाग लें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like