GMCH STORIES

जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर चिंतन, गौशालाओं में सेवा कार्य

( Read 1314 Times)

07 Jun 25
Share |
Print This Page
जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर चिंतन, गौशालाओं में सेवा कार्य

उदयपुर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर जिले भर में विभिन्न विभागों के माध्यम से कई तरह की गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसमें आमजन भी उत्साह से भाग ले रहे हैं।
अभियान के तहत शनिवार को पशुपालन विभाग के तत्वावधान में जिले भर के पशु चिकित्सा संस्थानों में श्रमदान, संगोष्ठी, हरयाळो राजस्थान के तहत पौधरोपण की तैयारी सहित अन्य गतिविधियां हुई। संयुक्त निदेशक डॉ सुरेश कुमार जैन ने बताया कि अभियान के तहत जिले में संचालित 12 गौशालाओं में साफ-सफाई तथा गौ सेवा कार्यक्रम हुए। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित आमजन ने उत्साह से भाग लिया। लोगों ने गौशाला परिसर में सफाई की। साथ ही पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की। जगह-जगह पक्षियों के लिए परिण्डे भी बांधे गए। इसी प्रकार जिले में संचालित सभी पशु चिकित्सा केंद्रों पर भी श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। साथ ही संगोष्ठियां भी आयोजित हुई। इसमें आमजन को जल एवं पर्यावरण का महत्व बताते हुए उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूलों में निबंध, पोस्टर स्पर्धाएं
अभियान के तहत शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिले भर में विद्यालयों में जागरूकता प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इसमें निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, नारा लेखन आदि शामिल हैं। ग्रीष्मावकाश के बावजूद विद्यार्थी स्कूल पहुंच कर स्पर्धाओं में उत्साह से भाग ले रहे हैं। इसके अलावा कई विद्यालयों में श्रमदान कर साफ-सफाई भी की गई। बच्चों ने पशु खेलियों की सफाई कर उसमें पानी की व्यवस्था की। वहीं पक्षियों के लिए भी परिण्डे बांधे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like