GMCH STORIES

विकसित भारत - विकसित मेवाड़ 2047 के तहत संवाद 2025

( Read 965 Times)

08 Jun 25
Share |
Print This Page
विकसित भारत - विकसित मेवाड़ 2047 के तहत संवाद 2025



उदयपुर। विकसित भारत विकसित मेवाड़ 2047 के अंतर्गत संवाद 2025 को लेकर उदयपुर में विकसित भारत संवाद कार्यक्रम रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित होगा। 
कार्यक्रम संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही भारत ने लक्ष्य तय किया है कि 2047 में जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण करेगा तब भारत विश्व के विकसित देशों की कतार में शामिल हो चुका होगा, लेकिन यह संकल्प सिद्धि सिर्फ सरकार के प्रयासों से नहीं बल्कि इसमें भारत के प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 
जोशी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सभागार हिरण मगरी में दोपहर 3 बजे से विकसित भारत संवाद कार्यक्रम शुरु होगा। यह आयोजन चार सत्रों में होगा। तीन बजे उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री व भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। द्वितीय तकनीकी सत्र होगा जिसकी अध्यक्षता जनजाति मंत्री बाबूलाल खराडी करेंगे। इस सत्र में सांसद मन्नालाल रावत विकसित भारत संकल्प, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत भारत की विधायी यात्रा, पूर्व महापौर चंद्रसिंह कोठारी नगरीय विकास 2050, एमडीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक शैलेन्द्र सोमानी विद्यालयी शिक्षा एनईपी 2020, कृषि विज्ञान केंद्र बडगांव के प्रफुल्ल चंद कृषि एवं कृषक कल्याण तथा विधायक ताराचंद जैन राईजिंग राजस्थान पर अपने विचार रखेंगे। 
तृतीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया करेंगे। इस सत्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह राजनीतिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक सरोकार, सेवानिवृत आईपीएस टीसी डामोर जनजाति विषय विमर्श, आधुनिक भवन निर्माण विशेषज्ञ सुनील लढ्ढा निर्माण में नवाचार एवं तकनीक का समावेश, अरावली हॉस्पीटल के निदेशक आनंद गुप्ता चिकित्सा शिक्षा और मेवाड, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनोज जैन वंदे गंगा, केच द रेन अभियान तथा लघु उद्योग भारती उपाध्यक्ष मुकेश सिन्हा मेवाड में उद्योग की संरचना एवं सुझाव विषयों पर अपने विचार रखेंगे। अंतिम समापन सत्र में शाम को बाबा सत्यनारायण मौर्य के द्रारा एक शाम राष्ट्र के नाम आयोजन शुरू होगा। 
पुस्तक का विमोचन होगा
उद्घाटन सत्र में सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा लिखित पुस्तक रुपान्तरण यात्रा-2025 विकसित मेवाड-वागड का विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में होगा। 
कार्यक्रम का उद्देश्य -
भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देश भर में देखा जा रहा है, उसमें मेवाड़ की भी अहम भूमिका है। मेवाड़  जो अपनी वैश्विक गौरवशाली संस्कृति, शौर्य और इतिहास के लिए जग प्रसिद्ध है, आज आधुनिक भारत के निर्माण में भी अग्रणी बनाना , खनिज, होटल, कृषि, वन और हस्थशिल्प यहां की मूल भूत ताकत मजबूत करना, विकसित मेवाड़ का आशय केवल भौतिक संसाधनों या इमारतों का निर्माण नहीं है, बल्कि ऐसा समाज बनाना है जहां विरासत, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में सर्वव्यापी, समावेशी व सर्वस्पर्शी प्रगति हो।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like