GMCH STORIES

मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब ने सप्ताहिक कार्यक्रम पश्चात जोशीले नारे लगाते निकाली तिरंगा यात्रा

( Read 1379 Times)

19 May 25
Share |
Print This Page

मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब ने सप्ताहिक कार्यक्रम पश्चात जोशीले नारे लगाते निकाली तिरंगा यात्रा

उदयपुर : मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब के साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम में महिला - पुरुष समूह के बीच पारम्परिक अंताक्षरी का आयोजन हुआ | उसके बाद मुस्कान क्लब कार्यकारिणी के नेतृत्व में सभी 95 महिला-पुरुष सदस्यो ने हाथो में तिरंगा लेते हुए भारत के सैनिकों के पराक्रम पर अपनी कृतज्ञता व ख़ुशी जताते हुए तिरंगा यात्रा निकाली | ये यात्रा ओरिएण्टल पैलेस रिसोर्ट से प्रारम्भ होकर सुभाष नागर,  सेवाश्रम होकर पुनः रिसोर्ट लौट आई | यात्रा में जोशीले नारों (अभियान सिंदूर ने ये बताया, आतंकियों का कर दिया सफाया),  (भारत ने फिर ललकारा है, PoK हमारा है) : (जान चुकी है दुनिया सारी, भारत का एक सैनिक पाकिस्तान के 100 पर भारी), ( तुर्की , अज़रबैजान को सबक सिखाना है,बहिष्कार करके भिखमंगा बनाना है) आदि से माहौल देश की विजय के जुलूस में परिणित हो गया | ये जानकारी मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने दी |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like