GMCH STORIES

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का उदयपुर दौरा

( Read 1588 Times)

16 Apr 25
Share |
Print This Page

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का उदयपुर दौरा

(mohsina bano)

उदयपुर :  राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह ने सोमवार को सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। यह दौरा अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला उदयपुर आगमन था। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें मेवाड़ी पाग और उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने जानकारी दी कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश और अन्य महिला नेताओं द्वारा किया गया।

अपने संवाद में सारिका सिंह ने कहा कि देश में मौजूदा सरकार की डबल इंजन नीति विफल रही है। महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है, जिसका सीधा असर महिलाओं पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि आमजन तक सरकार की नाकामियां पहुंचाई जाएं।

सारिका सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के महिला विरोधी बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि इस बयान के विरोध में राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस को हर बूथ पर सक्रिय किया जाएगा, और आगामी पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया जाएगा। महिला आरक्षण विधेयक पर उन्होंने भाजपा की नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इसे लागू करवाने के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख नेताओं में चंदा सुहालका, शांता प्रिंस, कामिनी गुर्जर, रेखा डांगी, नेहा कुमावत, मोनिका गुर्जर, माया सुराणा, मधु सालवी, संगीता अरोड़ा, तरन्नुम खान, गीता सुहालका, वंदना राठौड़, आबेदा शेख, सरिता परमार सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में देहात और शहर कांग्रेस अध्यक्षों ने यह भरोसा दिलाया कि महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like