उदयपुर। भारत विकास परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी ने राजस्थान दक्षिण प्रांत में उदयपुर के प्रशांत व्यास को प्रांतीय महासचिव का दायित्व सौंपा है। वे वर्तमान में जिला अध्यक्ष (उदयपुर) के रूप में कार्यरत थे।
श्री प्रशांत व्यास मूल रूप से भारत विकास परिषद मेवाड़ उदयपुर शाखा से जुड़े हैं। उन्होंने 2018 में नामांकित सचिव के रूप में कार्यभार संभाला, उसके बाद चयनित सचिव और दो वर्षों तक अध्यक्ष पद का दायित्व निभाया। तत्पश्चात, उन्हें जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया था।
इसके साथ ही, श्री मयंक दोषी (सागवाड़ा) को प्रांतीय अध्यक्ष एवं डॉ. सत्यनारायण चचेनी (निंबाहेड़ा) को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।