GMCH STORIES

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के ९३ खिलाडी का हुआ सम्मान

( Read 1748 Times)

30 Aug 23
Share |
Print This Page

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के ९३ खिलाडी का हुआ सम्मान

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडया विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती अतिथि गृह सभागार में मंगलवार २९ अगस्त को प्रातः ११ः०० बजे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न खेलों के श्रेष्ठ खिलाडयों एवं पदक विजेताओं का मुख्य अतिथि भारतीय विधि आयोग के सदस्य माननीय प्रो. आनन्द पालीवाल, विशिष्ट अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाडी अर्जून अवार्डी श्रीमती सुषमा सरोलकर, विश्वविद्यालय क्रीडा मण्डल के अध्यक्ष व मोहनलाल सुखाडया विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री विनय पाठक, विश्वविद्यालय क्रीडा मण्डल के सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय क्रीडा मण्डल अध्यक्ष विनय पाठक ने सभी सम्मानित होने वाले खिलाडयों को बधाई दी और आने वाले सत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करे इसके लिए शुभकानाऐं दी। मुख्य अतिथि प्रो. आनन्द पालीवाल ने कहा कि बडी एवं विश्वस्तरीय संसाधनों व सुविधाओं मात्र से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक नहीं जीते जा सकते, इसके लिए खिलाडी में जोश, जुनुन, अनुशासन एवं सघन अभ्यास की आवश्यकता होती है इसके साथ ही उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्त्र के सिंथेटिक टक व स्वीमिंग पूल निर्माण में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि सुषमा सरोलकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक अच्छा खिलाडी बनने के लिए सुविधाओं के इंतजार न करे, अपनी मेहनत व लगन को बरकारार रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के बारे में बताते हुए कहा कि एक बार बॉल उनके हाथ आ जाती तो विपक्षी टीम का कोई भी खिलाडी उनसे बॉल वापस नहीं ले सकता था और वो गोल करके ही दम लेते थे। ऐसी लगन जिस खिलाडी में होगी वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता है। 

विश्वविद्यालय क्रीडा मण्डल सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि सत्र २०२२-२३ में जोन और ऑल इण्डिया स्तर की प्रतियोगिताओं में निम्नानुसार पदक विजेताओं को कुल पुरस्कार राशि  १२,३०,९९६/-रू. की राशि आनॅलाईन माध्यम से खिलाडयों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। 
०१.    ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी अमेरिकन फुटबॉल (पुरूष) प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाडया विश्वविद्यालय अमेरिकन फुटबॉल टीम को रजत पदक। (पुरस्कार राशि ३ लाख ) कुल २० खिलाडी
०२.    पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (पुरूष) प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाडया विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (पुरूष) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता तथा ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लिया।  (पुरस्कार राशि १.२१ लाख ) कुल १२ खिलाडी
०३.    पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी (महिला) प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाडया विश्वविद्यालय हॉकी (महिला) ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान पर रही। (पुरस्कार राशि १ लाख) कुल २० खिलाडी
०४.    सुश्री भावना गोस्वामी को किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक ( पुरस्कार राशि १ लाख रू.)
०५.    सुश्री पूजा कुमावत को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (पुरस्कार राशि ५१,००० हजार रू.), ऑल इण्डिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक ( पुरस्कार राशि ३१,००० हजार रू.), खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स २०२२ में स्वर्ण पदक (पुरस्कार राशि २१,००० हजार रू.) व वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक। ( पुरस्कार राशि ३,००,००० लाख रू.)
०६.    सुश्री ज्योति जांगिड को केनोइंग एवं कयाकिंग में कांस्य पदक (पुरस्कार राशि ३१,००० हजार रू.)
०७.    सुश्री अनुष्ठा सिंह को केनोइंग एवं कयाकिंग में कांस्य पदक (पुरस्कार राशि ३१,००० हजार रू.)
०८.    सुश्री हेताक्षी दवे को किक बॉक्सिंग में कांस्य पदक (पुरस्कार राशि ३१,००० हजार रू.)
०९.    सुश्री विमला कुंवर को किक बॉक्सिंग में कांस्य पदक (पुरस्कार राशि ३१,००० हजार रू.)
१०.    सुश्री भावना साहू को किक बॉक्सिंग में कांस्य पदक (पुरस्कार राशि ३१,००० हजार रू.)    
११.    सुश्री दिशा सिसोदिया को शतरंज में बोर्ड पदक (पुरस्कार राशि २१,००० हजार रू.)    
१२.    श्री नितिन बिष्ट को केनोइंग एवं कयाकिंग में कांस्य पदक (पुरस्कार राशि ३१,००० हजार रू.) 
इसके साथ ही इस वर्ष से जनरल चैम्पियनशिप (महिला वर्ग) में प्रथम स्थान पर विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, उदयपुर को ५१ हजार रू., द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम विश्वविद्यालय विज्ञान महाविद्यालय, उदयपुर को ३१ हजार रू. व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय व राजकीय मीरा महिला महाविद्यालय, उदयपुर को २१ हजार रू. और जनरल चैम्पियनशिप (पुरूष वर्ग) में प्रथम स्थान पर विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, उदयपुर को ५१ हजार रू., द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय को ३१ हजार रू. व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्याभवन भवन रूरल इंस्टीट्यूट, उदयपुर को २१ हजार रू. प्रदान किये गये। 

इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत मेवाडी पाग, उपरना एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय योग केन्द्र समन्वयक डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने किया। 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like