उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल इण्डिया 206 की वार्षिक बैठक आज द फर्न रेजीडेन्सी में आयोजित की गई जिसमें सर्वसमति से तनय गोयनका को वर्ष 2023-2024 के लिए अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंघवी और सचिव वैभव सिंह राठौड़ ने ज्वेल को आगामी अध्यक्ष टेबलर तनय गोयनका को सौंपा। एरिया 12 के चेयरमैन वरुण मुर्डिया, एरिया 12 के फंड रेजिंग कन्वीनर किंशुक जैन और एरिया 12 के आगामी वर्ष के एरिया सचिव दीपेश कोठारी ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। मोहित अग्रवाल को उपाध्यक्ष, आदित्य कोचर को सचिव और प्रतीक नलवाया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
डॉ. मनु बंसल और सौरभ कोठारी को यूएलआरटी 206 के एचटी के रूप में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। राउंड टेबल इंडिया एक ऐसी संस्था है जिसने अपने मिशन फ्रीडम थू्र एजुकेशन के माध्यम से भारत भर में 400 करोड़ से अधिक की लागत से 8700 से अधिक कक्षाओं का निर्माण किया है, जिसमें गांवों के लाखों वंचित बच्चों को न्यूनतम शुल्क पर उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा राउंड टेबल इंडिया सामुदायिक सेवाओं, वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय रूप से शामिल है।