GMCH STORIES

5000 निशुल्क तुलसी के पौधों का वितरण

( Read 4492 Times)

01 Jun 23
Share |
Print This Page

5000 निशुल्क तुलसी के पौधों का वितरण

निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर चांदपोल सेवा समिति एवं श्री रामकृष्ण दल द्वारा चांदपोल बाहर जाडा गणेशजी के चौक में 5000 निशुल्क तुलसी के पौधों का वितरण किया गया ।
चांदपोल सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमावत ने बताया कि सर्व प्रथम कार्यक्रम में तुलसी माता की पूजा एवं आरती मातृशक्ति श्रीमती प्रेम कुवर राव, विजयलक्ष्मी जी कुमावत, योगेश्वरी अजमेरा, कृष्णा कुमावत एवं स्थानीय महिलाओ द्वारा की गई।
 इसके तत्पश्चात कार्यक्रम के  अतिथि श्रीमान जगदीश राज श्रीमाली राज्यमंत्री राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड, श्रीमान युधिष्ठिर जी कुमावत पूर्व सभापति नगर निगम उदयपुर, श्रीमान चंद्रगुप्त सिंह जी चौहान देहात जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उदयपुर, श्री मदन दवे, वार्ड 12 पार्षद,  श्री  गिरीश भारती वार्ड 10 पार्षद,  श्री पार्षद गौरव प्रताप सिंह वार्ड 50,  श्रीमती  नेहा टाक वार्ड 60,  मनोनीत पार्षद संजय जी भक्तानी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कौशल आमेटा , वार्ड 5 पार्षद आशा जी सोनी रंजीत सिंह पाल उपाध्यक्ष शहर जिला उदयपुर भारतीय जनता पार्टी, पूर्व पार्षद श्रीमती दुर्गेश जी चौबीसा, अरविंद सिंह जी राव जिला अध्यक्ष राजस्थान कर्मचारी संघ इत्यादि अतिथियों द्वारा तुलसी जी के पौधों का वितरण किया गया 
इस दौरान चांदपोल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का जोश देखने बन रहा था 
तुलसी माता के जयकारों के बीच दोपहर 2:00 बजे तक सूची वितरण कार्यक्रम चलता यह जानकारी कार्यक्रम व्यवस्था पंकज अजमेरा ने दी


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like