GMCH STORIES

बड़गांव  में थाना खुलने से मजबूत होगी कानून व्यवस्था

( Read 9093 Times)

19 Mar 23
Share |
Print This Page
बड़गांव  में थाना खुलने से मजबूत होगी कानून व्यवस्था

बड़गांव  में थाना खुलने से मजबूत होगी कानून व्यवस्था

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सीएम गहलोत का जताया आभार

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बड़गांव पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत करने की घोषणा करने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। ग्रामीणों ने थाने के लिए प्रयास करने केलिए पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया,पूर्व सांसद रघुवीर मीणा और देहातकांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला एवं समस्तजनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया है।

बड़गांव सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि बड़गांव पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री अशोकगहलोत ने जन भावना को समझा और यह महत्वपूर्ण घोषणा इसी बजट सत्र में करदी। इससे बड़गांव क्षेत्र की कानून व्यवस्था और ज्यादा मजबूत हो सकेगी।
बड़गांव में अलग से थाना बनने से अंबामाता थाने का कार्यभार भी कम होसकेगा। पिछले कई वर्षों से बड़गांव क्षेत्र की कानून व्यवस्था अंबामाताथाना पुलिस संभाल रही थी।

पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने बताया कि बड़गांव क्षेत्र का  लगातार आबादी विस्तार हो रहा है। क्षेत्र में चोरियां बढऩे के साथ ही आए दिन छोटी मोटी आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही थी। पुलिस चौकी के भरोसे कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखना संभव नहीं हो पा रहा था। बड़गांव चौकी पर जरूरत अनुसार स्टाफ भी नहीं है। ऐसे  में अब चौकी को थान में क्रमोन्नतकरने से जरूरत अनुसार पुलिस अधिकारी और स्टाफ की नियुक्ति भी होने से कानून व्यवस्था पर प्रभावी नजर रखी जा सकेगी।
बड़गांव उप सरपंच मिनाक्षी सुथार ने बताया कि बड़गांव में थाना बनने सेकानून व्यवस्था मजबूत होगी और इससे आमजन को भय मुक्त वातावरण मिल सकेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like