GMCH STORIES

बड़गांव स्कूल के विकास में सहयोगी भामाशाहों का किया सम्मान

( Read 1627 Times)

28 Jan 23
Share |
Print This Page

बड़गांव स्कूल के विकास में सहयोगी भामाशाहों का किया सम्मान

उदयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बड़गांव में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण, भामाशाह सम्मान एवं पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह हुआ।  मुख्य अतिथि श्रम एवं कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) जगदीशराज श्रीमाली ने स्कूल विकास में सहयोगी भामाशाह राधे चौकसी, वाइस प्रसिडेंट रवीन्द्र हेरिइस व किशन सिंह परमार का सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि बड़गांव सरपंच संजय शर्मा, बडगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास व उपसरपंच मीनाक्षी सुथार ने भी विद्यालय विकास में सहयोग करने पर भामाशाहों का आभार जताया।  

प्रधानाचार्य  वन्दना गलुण्डिया ने विद्यालय में यूआईटी व राउण्ड टेबल संस्थान द्वारा बनवाए कुल 13 कमरों के निर्माण की जानकारी दी। रवीन्द्र हैरियस द्वारा विद्यालय में सोलर पेनल लगवाया गया। राधे चौकसी द्वारा विद्यालय में तीन कक्षा कक्षों लिए फर्नीचर व्यवस्था,विद्यार्थियों के टॉइलेट बनवाने एवं एक स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणा की गयी। कार्यक्रम में वार्ड पंच निशा शर्मा, मधुसूदन व्यास, जावेद अहमद,विद्या शर्मा, विनय शर्मा व दिनेश भी मौजूद थे। संचालन  लता गहलोत ने किया।  विभिन्न खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेताओं को तथा उत्कृष्ट कार्य करने पर स्कूल कार्मिकों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like