GMCH STORIES

गाजियाबाद की लेखिका प्रीति तिवारी भारतीय गौरव पुरस्कार 2023 से सम्मानित की जाएगी

( Read 5401 Times)

21 Jan 23
Share |
Print This Page

गाजियाबाद की लेखिका प्रीति तिवारी भारतीय गौरव पुरस्कार 2023 से सम्मानित की जाएगी

सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी 2023 को होटल गोल्डन टयूलिप, गवाल पहाड़ी, गुड़गांव, हरियाणा में भारतीय गौरव पुरस्कार 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत देश में रहने वाले सभी नागरिकों को अपनी उपलब्धियों के साथ में आवेदन करने के लिए बताया गया था। पूरे भारतवर्ष में से कुल 10 नागरिकों को निमंत्रण पत्र भेजा गया। कार्यकारिणी सदस्य ने काफी ज्यादा सोच विचार कर सम्मानित व्यक्तियों का चयन किया।
जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के जिला गाजियाबाद से लेखिका प्रीति तिवारी का भी चयन किया गया और उन्हें संस्था की तरफ से निमंत्रण पत्र भेजा गया। लेखिका प्रीति तिवारी द्वारा बहुत सारे लेख लिखे गए हैं जो कि सामाजिक दृष्टिकोण को दिखाते हैं। लेखिका द्वारा लिखी जाने वाले कविताएं भी बहुत ही गहरे अर्थों के साथ में होती है जिसे समझने पर आपको सामाजिक रूप रेखा का ज्ञान होता है। 
लेखिका प्रीति तिवारी अपने लेखों के लिए जितना प्रसिद्ध है उतनी ही प्रसिद्ध अपने सामाजिक कार्य के लिए भी है। उन्होंने अपने सामाजिक कार्य को ही अपने लेखों में उतारा है और समाज को एक नई दिशा देने की कोशिश भी की है जिसमें वह सफल भी हुई है।
सेव ह्यूमैनिटी ट्रस्ट की कार्यकारिणी सदस्यों ने जब प्रीति तिवारी द्वारा दिया गया आवेदन को देखा तो तुरंत ही उनका चयन कर दिया और उन्हें निमंत्रण पत्र भी भिजवा दिया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like