GMCH STORIES

लेकसिटी में शांति रैली का जोरदार स्वागत, 20 दिन में 5 राज्यों 3 केंद्र शासित प्रदेशों में

( Read 3063 Times)

20 Jul 22
Share |
Print This Page

लेकसिटी में शांति रैली का जोरदार स्वागत, 20 दिन में 5 राज्यों 3 केंद्र शासित प्रदेशों में

उदयपुर। विश्व शांति के संदेश देने के लिए अहमदाबाद के गांधी आश्रम से 1 जुलाई को निकली रैली पाकिस्तान और चीन सीमा तक संदेश देते हुए आज उदयपुर पहुंची, जहंा चीरवा टनल पर सृजन द स्पार्क के सदस्यों ने रैली का जोरदार स्वागत किया।  
सृजन द स्पार्क के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि रैली में मौजूद सदस्यों ने शांति का संदेश दिया। इस मौके पर चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट के मैनेजिग ट्रस्टी बीएम सूद ने कहा कि इस रैली को शुरू करने का हमारा एकमात्र मकसद दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ने से रोकना था। यह हमारी टीम द्वारा दुनिया को शांति का संदेश देने का एक प्रयास है। 20 दिनों की अवधि में पांच राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में आठ वाहनों में पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। रैली में सात गाड़ियों में 28 लोग शामिल है। इनमें चार महिलाएं भी हैं।
सदस्यों ने बताया कि अटारी बॉर्डर पर शांति के लिए प्रार्थना यात्रा के दौरान अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ शहीदों की विधवाओं के साथ स्वर्ण मंदिर, करतारपुर गुरुद्वारा और वैष्णोदेवी में शांति के लिए प्रार्थना की गई। विश्व शांति रैली में गुजरात पुलिस से चंद्रशेखर पानारा भी शामिल हैं। वह चार पुलिस अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। यह वह पुलिस अधिकारी है जो अपनी सेवा के दौरान दिव्यांग हुए। इनमें दो गुजरात पुलिस से और दो पंजाब पुलिस से हैं। इनमें बाबू भाई डामोर, श्रवण मजीराना, हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह शामिल हैं।
अगले चरण में विदेश का प्लान वर्ल्ड पीस रैली को लेकर बीएम सूद ने बताया कि शांति का पहला प्रयास 2019 में लंदन तक सड़क मार्ग से जाकर संदेश दिया था। इस बार देश में ही 20 हजार किलोमीटर की यात्रा की जा रही है। अगले चरण में फिर से विदेश में इसी तरह रैली के जरिये संदेश दिया जाएगा।
राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि टनल पर स्वागत के पश्चात बड़ी स्थित एक फार्म हाउस पर सदस्यों के सम्मान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहंा उनका भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर सचिव किशोर पाहुजा,दिनेश कटारिया,जी.आर.लोढ़ा,इकराम कुरैशी, परमेश्वर अग्रवाल, अरविन्द बड़ाला, पी.एस.तलेसरा, अब्बास अली बन्दुकवाला, मुकेश तलेसरा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like