GMCH STORIES

पेसिफिक विद्यार्थिओं ने दिल्ली में AAHAR-2022 प्रदर्शनी में भाग लिया

( Read 3423 Times)

05 May 22
Share |
Print This Page

पेसिफिक  विद्यार्थिओं ने दिल्ली में AAHAR-2022 प्रदर्शनी में भाग लिया

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के डेरी एंड फुड तकनिकी संस्थान के विद्यार्थिओं को 25.04.2022 से 30.04.2022 तक शैक्षणिक भ्रमण हेतु नई दिल्ली एवं फरीदाबाद ले जाया गया। फरीदाबाद में विद्यार्थिओं को अमूल डेरी एवं हवमौर आइस क्रीम प्लांट में ले जाया गया। अमूल डेरी में दूध की पैकिंग, दूध के प्रस्करण एवं दूध के परिक्षण की विधियों की जानकारी प्राप्त की एवं हवमौर आइस क्रीम प्लांट में आइसक्रीम बंनाने की विधि की जानकारी प्राप्त की।

इसी की साथ विद्यार्थिओं ने दिल्ली में AAHAR- 2022 , प्रदर्शनी में भाग लिया , जहा उन्होंने विभिन्न डेरी एवं फुड कंपनियों से विषयान्तर्गत जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण का आयोजन डेरी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ड़ॉ मनीष चित्तोड़ा एवं फैकल्टी अनुष्का नहर ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like