GMCH STORIES

नीरजा मोदी स्कूल में मनाया गया अन्तरराष्ट्रीय नृत्य दिवस

( Read 3592 Times)

29 Apr 22
Share |
Print This Page

नीरजा मोदी स्कूल में मनाया गया अन्तरराष्ट्रीय नृत्य दिवस

उदयपुर । नीरजा मोदी स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण कक्षा सातवीं के छात्र -छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ जैन व पूर्वि पुरोहित ने किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्कृत श्लोक से किया गया। छात्र -छात्राओं द्वारा नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई।
चेयरपर्सन डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बच्चों को बताया कि महान नर्तक जीनजार्जनावरे के जन्मदिन पर यूनेस्को के इन्टरनेशलन थिएटर इंस्टीटयूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल 1982 को यह दिन मनाने की घोषणा की थी तभी से अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। नावेराफ्रांस के एक पारंगत बैले -डांसर की लेटर्स ऑनदडांस  पुस्तक के बारंे में बताया। इस पुस्तक से नृत्य कला सीखी जा सकती है।
निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने विभिन्न भारतीय नृत्यों की जानकारी दी। बच्चों को नृत्य की महत्ता समझाई।
बच्चों की नृत्य शैली की बहुत प्रशंसा की और अध्यापक, अध्यापिकाओं के कार्य की सराहना की।
प्रिंसिपल शुभा गोविल ने बताया कि नृत्य एक साधना है, भगवान की आराधना है। अन्तरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान की नृत्य समिति द्वारा बनाये गये अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को पूरे विश्व में मनानंे का उद्देश्य जनसाधारण के बीच नृत्य का अलख जगाना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like