GMCH STORIES

सिटी पैलेस प्रांगण में पारंपरिक तरीके से मनाया होलिका महोत्सव

( Read 2633 Times)

19 Mar 22
Share |
Print This Page
सिटी पैलेस प्रांगण में पारंपरिक तरीके से मनाया होलिका महोत्सव

उदयपुर, फाल्गुन पूर्णिमा पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होलिका दीपन महोत्सव सिटी पैलेस के माणक चौक प्रांगण में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। मेवाड राजपरिवार ने होलिका दीपन महोत्सव के पावन अवसर पर सदियों से चली आ रही ऐतिहासिक धार्मिक-पारंपरिक परंपराओं का निर्वहन किया।

इस अवसर पर सिटी पैलेस प्रांगण को रंग-बिरंगे पुष्पों और बहुरंगी रोशनी से सजाया गया। महोत्सव का आगाज महाराज कुमार साहिब और महाराणा मेवाड चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड के राजसी वेशभूषा में सपरिवार माणक चौक पधारने पर हुआ। होलिका दीपन स्थल पर पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ महाराज कुमार साहिब लक्ष्यराज सिंह मेवाड से होलिका पूजन करवाया। प्राचीन परम्पराओं का निर्वहन करते हुए होलिका को ओढनी पहनाकर, पुष्प-माला व श्रीफल आदि अर्पित किये गए। पूजन के बाद महाराज कुमार साहिब लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने अपने कर कमलों से होलिका को प्रदीप्त किया और राजपरिवार के सदस्यों ने होली को प्रणाम कर होली की परिक्रमा की।

परम्परागत रीति-रिवाज से सादगीपूर्वक होलिका दीपन के पश्चात्् पण्डितों-पुरोहितजी आदि ने मेवाड राजपरिवार के सदस्यों के लिए सर्वमंगल की कामना कर होली पर मंगल कामनाएं प्रदान की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jaislmer news ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like