पेसिफिक विशिवद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान में एक दिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ’’श्री संग्राम सिंह’’ निदेशक संजीवनी क्लासेज व व्याख्याता सना शेख द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों पर छात्र-छात्राओं के मध्य वाद विवाद हुआ। जैसे कि व्यापार या नौकरी आदि। दो चरणों में संपन्न प्रतियोगिता में प्रथम चरण में प्रथम स्थान सुहैल खान व द्वितीय स्थान प्रदीप सिंह ने द्वितीय चरण में प्रथम स्थान दानिश अहमद व नावेद खान ने प्राप्त कियें।
संस्थान निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर संस्थान द्वारा करवाया जाता रहेगा जिनसे कि विद्यार्थियों का पढाई के अतिरिक्त मनोबल व आत्म-विश्वास बना रहे।