GMCH STORIES

ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में ’भारत गौरव सम्मान‘ से सम्मानित लक्ष्यराजसिंह मेवाड

( Read 8810 Times)

23 Jul 19
Share |
Print This Page
ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में  ’भारत गौरव सम्मान‘ से सम्मानित लक्ष्यराजसिंह मेवाड

उदयपुर  ।  महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड को लन्दन की हाउस ऑफ कॉमन्स, ब्रिटिश पार्लियामेंट में ’भारत गौरव लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड‘ से अलंकृत किया गया।

ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्पन्न हुए एक भव्य समारोह में लक्ष्यराज सिंह मेवाड को ब्रिटेन के सांसद विजेन्द्र शर्मा, लंदन की ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन की जूनियर मंत्री बोरोनेस वर्मा, संस्कृति युवा संस्थान के पं. सुरेश मिश्रा व अन्य अतिथियों ने ’भारत गौरव सम्मान-२०१९‘ से सम्मानित किया।

यह सम्मान ’संस्कृति‘ युवा संस्था द्वारा विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है। लक्ष्यराजसिंह मेवाड को यह सम्मान विश्वस्तर पर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका के चलते राष्ट्र के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत होने के लिए प्रदान किया गया है। इसी तरह देश की कई चुनिंदा प्रतिभाओं को उनके विशेष कार्य सेवाओं के मार्फत भारत एवं भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने लिये प्रदान किया गया।

इससे पूर्व ब्रिटिश पार्लियामेंट में आर्ट ऑफ लिविंग के श्रीश्री रविशंकर, फिल्म स्टार मनोज कुमार, नोबल प्राइज विजेता कैलाश सत्यार्थी, विश्व की सबसे प्रभावशाली महिला इंदिरा नुई, जैन संत पुलक सागर, लोकेश मुनि, मेजर ध्यानचंद जैसी महान हस्तियों सहित दो अप्रवासी भारतीयों को भी सम्मानित किया जा चुका है।

मेवाड के यूथ आइकन लक्ष्यराज सिंह मेवाड इससे पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने मानव सेवा से जुडे कार्यों के लिए कई बार सम्मानित हो चुके हैं। यह सम्मान समस्त मेवाडवासियों के लिये गौरव का विषय है।

 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like